अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Nov-2021 08:34 PM
DELHI : सियासी गलियारे की ताजा खबर इस वक्त कांग्रेस के अंदरखाने से आ रही है। दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। गहलोत की मुलाकात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से भी हुई है। माना जा रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का आने वाले वक्त में विस्तार हो सकता है। प्रियंका गांधी से मुलाकात के साथ अशोक गहलोत ने राजस्थान के प्रभारी अजय माकन के साथ भी मीटिंग की है। तीनों नेताओं की मीटिंग गहलोत के साथ राहुल गांधी के घर पर हुई है हालांकि इस बैठक में खुद राहुल गांधी मौजूद नहीं थे।
एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में सबसे पहले आज सुबह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद गहलोत भी एक्टिव हुए गहलोत की मुलाकात पर प्रियंका गांधी और वेणुगोपाल से हुई। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। सूत्रों की मानें तो गहलोत 12 नवंबर को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। राजस्थान में गहलोत सरकार अपने 3 साल पूरे करने जा रही है। बीच में सचिन पायलट को लेकर राजस्थान में कांग्रेस ने बड़ा संकट देखा है लेकिन अब कैबिनेट विस्तार के जरिए एडजस्टमेंट करने की कोशिश की जा रही है।
आगामी विधानसभा चुनाव के पहले एक पार्टी आलाकमान यह चाहता है कि राजस्थान कांग्रेस में विस्तार के साथ-साथ अन्य पॉलिटिकल एडजस्टमेंट जल्द से जल्द कर लिया जाए ताकि किसी भी तरह की नाराजगी पार्टी के अंदर न रहे हैं। सूत्रों की मानें तो हाईकमान कैबिनेट विस्तार और नियुक्तियों में अशोक गहलोत को खुली छूट दे सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सचिन पायलट का रुख क्या रहेगा यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।