ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / Rajnath Singh on Operation Sindoor: ‘रावलपिंडी तक भारतीय सेना की धमक, पाकिस्तान में...

Rajnath Singh on Operation Sindoor: ‘रावलपिंडी तक भारतीय सेना की धमक, पाकिस्तान में घुसकर मारा’ ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

Rajnath Singh on Operation Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि पूरी दुनिया ने भारत के दम को देखा है. रावलपिंडी तक भारतीय सेना की धमक देखी गई. हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा है.

11-May-2025 02:56 PM

By FIRST BIHAR

Rajnath Singh on Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। इस घटना के पीछे पाकिस्तानी आतंकवादियों की साजिश का खुलासा होने के बाद प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी और भारतीय सेना मौत बनकर आतंकवादियों के ऊपर टूट पड़ी। सेना के इस ऑपरेशन के दौरान 100 से अधिक आतंकी मारे गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है।


लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी के उद्घाटन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकियों को करारा जवाब दिया है। इस ऑपरेशन को अंजाम देकर भारत ने यह दिखा दिया कि वह आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ बातें नहीं करता, बल्कि ठोस कार्रवाई भी करता है।"


उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवाद को खत्म करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकवादियों को निशाना बनाया, जबकि पाकिस्तानी सेना ने आम नागरिकों के साथ-साथ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च तक को निशाना बनाया, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है।


रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि "भारतीय सेना ने न केवल शौर्य और पराक्रम दिखाया बल्कि संयम का भी परिचय दिया। पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार कर भारतीय सेना ने उन्हें करारा जवाब दिया है। हमारी कार्रवाई सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रही। भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई, जहां पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय है।"


राजनाथ सिंह ने भारत की आतंक के खिलाफ नीति को भी दोहराया। उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया ने देखा है कि भारत अब आतंकवाद पर चुप नहीं बैठता। उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक और अब पहलगाम की घटना के बाद मल्टीपल स्ट्राइक्स — ये सभी दिखाते हैं कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति को लेकर कहा, "यह नया भारत है, जो आतंकवाद का जवाब सरहद के इस पार और उस पार दोनों ओर देने में सक्षम है और हिचकता नहीं है।"