ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / india / राजनाथ सिंह ने फिर चीन को चेताया, बोले- जो हमें छेड़ेगा उसे हम...

राजनाथ सिंह ने फिर चीन को चेताया, बोले- जो हमें छेड़ेगा उसे हम छोड़ेंगे नहीं

30-Dec-2020 09:56 AM

DELHI: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से चीन को चेताया है. राजनाथ सिंह ने भारत का जमीन चीन  द्वारा कब्जा करने पर कहा कि जो हमें छेडेंगा उसको हम छोड़ेंगे नहीं. राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि कोई देश विस्तारवादी है और भारत की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करता है तो भारत के अंदर वो ताकत है कि वो अपनी ज़मीन किसी दूसरे के हाथ में नहीं जाने देगा.  चीन का विस्तारवादी लक्ष्य है दूसरे की ज़मीन हड़पने के सवाल पूछने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इस पर कुछ प्रीइम्ट नहीं करना चाहता, लेकिन जो हमें छेड़ेगा उसे हम छोड़ेंगे नहीं.

कई राउंड हो चुकी है बात

2020 में जो बॉर्डर पर हुआ क्या वो चीन-पाक की मिलीभगत थी इस पर एएनआई से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि कोई देश विस्तारवादी है और भारत की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करता है तो भारत के अंदर वो ताकत है कि वो अपनी ज़मीन किसी दूसरे के हाथ में नहीं जाने देगा. इंडो-चीन के बीच जो स्टैंड ऑफ चल रहा था उसे दूर करने के लिए बातचीत चल रही थी लेकिन उसमें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है. अभी तक यथास्थिति बनी हुई है. अगले राउंड की भी बैठक होगी उसमें मिलिट्री लेवल पर बातचीत होगी.

किसानों के हित में बना कानून

राजनाथ सिंह ने कृषि बिल के विरोध होने पर कहा कि कृषि संबंधी ये जो तीन कानून बने हैं ये किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही बनाएंगे हैं. पिछले सरकारों की तुलना में हमने न्यूनतम समर्थन मूल्य काफी बढ़ाई हैं. इस तीनों कानूनों के माध्यम से हमने पूरी कोशिश की है कि किसानों की आमदनी दो-तीन गुना बढ़े. किसानों से बातचीत हो रही है. मुझे विश्वास है इसका समाधान निकलेगा. मैं किसानों से विनती करता हूं मैंने इस कानूनों को देखा है. मैं भी कृषि मंत्री रह चुका हूं इसलिए मैं कहता हूं कि ये कानून किसानों के हित में है.