हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Jun-2023 04:24 PM
By First Bihar
DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में धर्मांतरण के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। चांदनी महल थाना क्षेत्र स्थित एक रैन बसेरे में लंबे समय से हिंदू लड़कों पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा था। साल 2019 से ही रैन बसेरा के केयर टेकर समेत तीन हिंदू लड़कों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उनसे इस्लाम कबूल करने को कह रहा था।
रैन बसेरे के केयर टेकर संदीप सागर, कर्मचारी विकी शर्मा और सुजीत पर 2019 से मोहम्मद कलीम धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा थे कलीम ने इनको नौकरी, रुपए देने, हूरों से मिलने का प्रलोभन दिया और वीडियो दिखाकर उनका ब्रेन वॉश करने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो झूठे केस में फंसाकर उन्हें परेशान किया गया। सुजीत ने बताया कि मो.कलीम रैन बसेरा में किसी मदरसे की पर्चियां लेकर आता था और तीनों हिंदू लड़कों को लालच देता था।
आरोपी कलीन कहता था कि उसके पास विदेश से फंड आता है और बहुत सारे पैसे हैं। वह तीनों लड़कों को बहुत सारे रूपए और नौकरी दिलाने की बात कहता था। जब तीनों लड़के नहीं माने तो आरोपी ने धमकी दी कि कन्हैया लाल की तरह तीनों का सिर कलम कर दिया जाएगा। जिसके बाद संदीप शर्मा, विक्की शर्मा और सुजीत ने चांदनी महल थाने पहुंचकर कलीम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया।
