ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Sirohi Road Accident: राजस्थान के सिरोही में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई...

Sirohi Road Accident: राजस्थान के सिरोही में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, पति-पत्नी समेत 6 की मौत

Sirohi Accident News: राजस्थान के सिरोही में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पति-पत्नी और बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग अहमदाबाद से जालौर लौट रहे थे।

06-Mar-2025 11:19 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Sirohi Road Accident : राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड क्षेत्र के किवरली के पास आज सुबह करीब 3 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद  सिरोही रेफर किया गया है।


पुलिस ने बताया कि जालोर निवासी लोग कार में सवार होकर अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे, तभी नेशनल हाइवे 27 पर आबूरोड सदर थाना के किवरली के पास आगे चल रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल में 2 लोगों ने इलाज के दौरान दौरान दम तोड़ दिया। घटना में एक महिला घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर कर दिया गया है।


हेड कांस्टेबल विनोद लाम्बा ने हादसे को लेकर बताया कि वो रात के समय गश्त पर थे, तभी किवरली से आगे जाने पर जबरदस्त दुर्घटना की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वो दो मिनट में मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों और एंबुलेंस को सूचना दी। ट्रक में फंसी कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया और करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला गया।