ब्रेकिंग न्यूज़

Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण गोद भराई पर पति ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, यादगार बनाया समारोह

किसान पिता ने बेटी को हेलीकॉप्टर से किया विदा, ‘उड़न खटोला’ को देखने के लिए उमड़ पड़ी भारी भीड़

एक किसान ने अपनी लाडली बेटी की शादी के बाद हेलीकॉप्टर से दूल्हे राजा को विदा कर अनोखी मिसाल पेश की। गांव में बने हेलीपैड पर दुल्हन को विदा किया गया, हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

27-Feb-2026 04:34 PM

By First Bihar

DESK:राजस्थान में एक किसान ने अपनी बेटी की विदाई को यादगार बना दिया। पारंपरिक डोली या कार की जगह उन्होंने बेटी और दामाद को हेलीकॉप्टर से विदा कर समाज में एक अनोखी मिसाल पेश की। इस खास पल को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


राजस्थान के नागौर जिले के ग्राम ब्यौहारी में एक किसान मृगेंद्र सिंह मंटू की बेटी मृगांशी सिंह का विवाह मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम धमनी गढ़ी निवासी इंजीनियर कुंवर आदित्य सिंह के साथ पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


शादी के बाद विदाई के समय नजारा बेहद खास देखने को मिला। जब दुल्हन के घर के सामने हेलीपैड तैयार किया गया था। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के ऊपर मंडराया, लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेकऑफ देखने के लिए विवाह स्थल के आसपास लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों के लिए यह दृश्य किसी उत्सव से कम नहीं था।


बता दें कि दूल्हा आदित्य सिंह एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। उनके पिता अजय सिंह क्षेत्र के बड़े किसान हैं और पूर्व में जनपद पंचायत सोहागपुर के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए प्रशासन से पहले ही अनुमति ली गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। ग्रामीण परिवेश में हेलीकॉप्टर से हुई यह विदाई पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी विदाई के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।