ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / india / राजस्थान में बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई दो बसें, 12 लोगों की मौत

राजस्थान में बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई दो बसें, 12 लोगों की मौत

23-Nov-2019 07:33 AM

NAGAUR: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजस्थान से आ रही है, जहां 12 लोगों की मौत हो गई है. दो बसों के पेड़ से टकराने के कारण 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. राजस्थान के नागौर में अहले सुबह तीन बजे की घटना है. 


पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के लातूर और सोलापुर के लोग 2 मिनी बस में सवार होकर हरियाणा के हिसार जा रहे थे. बस किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाइवे से कुचामन सिटी के पास से गुजर रही थी, तभी सामने लावारिस गोवंश आ गए. जिसे बचाने की कोशिश में एक मिनी बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. 


जिसके बाद उसके पीछे चल रही बस भी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची और 4 महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, दोनों बसों में सवार यात्रियों में से 10 घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है.