केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये
24-Feb-2026 06:05 PM
By First Bihar
DESK: आमतौर पर डिलीवरी ब्वॉय बाइक, स्कूटर या साइकिल से सामान पहुंचाते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर डिलीवरी करते नजर आ रहे हैं। उनके कंधे पर Blinkit का बैग टंगा हुआ है और वे घोड़े को तेज रफ्तार में दौड़ाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के ग्रामीण इलाके का है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि वास्तव में घोड़े पर बैठा व्यक्ति सामान डिलीवरी कर रहा था या फिर यह मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाया गया था। सड़क किनारे गुजर रहे किसी शख्स ने इनका वीडियो अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
सड़क किनारे घोड़े पर सवार इस शख्स का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो राजस्थान के किसी ग्रामीण इलाके का है। अबतक ये साफ नहीं हो सका है कि शख्स सच में घोड़े पर बैठ डिलीवरी कर रहा था या फिर वीडियो मजाकिया अंदाज में बनाया है।
घोड़े पर बैठे डिलीवरी मैन का वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Kapil_bishnoi ने अपलोड किया है। जिसमें यह कैप्शन में लिखा है कि ‘ये राजस्थान हैं प्रधान। युवाओं को घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं हो रहा है और बुजुर्ग घोड़ों पर ऑनलाइन डिलीवरी कर रहे हैं।’ इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोगों का रियेक्शन भी आ रहा है। कोई इसे देसी स्टाइल की डिलीवरी कह रहा है। तो किसी का कहना है कि राजस्थान में हमेशा घोड़े ही काम आते हैं चाहे वह डिलीवरी के लिए ही क्यों ना हो।
बता दें कि पिछले साल भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें ऊंट पर सवार होकर एक व्यक्ति Blinkit का डिलीवरी बैग ले जाते दिखाई दिया था और अब घोड़े पर सवार व्यक्ति का Blinkit का डिलीवरी बैग ले जाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देसी अंदाज में यह तरीका अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।