हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Nov-2020 01:25 PM
RAIPUR: युवक ने मां, पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर दी. उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया है. यह घटना अभनपुर के केंद्री गांव की है. जिसके बाद गृहमंत्री ने जांच का आदेश दे दिया है.
बीमारी से परेशान था युवक
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक किसी बीमारी के कारण काफी परेशान रहता है. इसकी पड़ोसियों को भी जानकारी थी. पुलिस ने जब पड़ोसियों से पूछताछ की तो इसके बारे में जानकारी दी. हत्या और सुसाइड का कारण इसको ही पुलिस मान रही है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
फंसे पर लटका था युवक का शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस केंद्री गांव पहुंची और मामले छानबीन शुरू कर दी है. रायपुर के एसएसपी ने बताया मृतक कमलेश साहू ने अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद वह खुद भी फांसी पर झूल गया. युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ था. जबकि चारों शव जमीन पर पड़ा हुआ था.
जांच का आदेश
इस घटना को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लिया हैं. साहू ने कहा कि एक ही परिवार के पांचों लोगों की मौत कोई छोटी घटना नहीं है. इसकी जांच कराई जाएगी.