ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / india / Railway paper leak: RRB के पूर्व अध्यक्ष समेत 10 लोगों को जेल, CBI...

Railway paper leak: RRB के पूर्व अध्यक्ष समेत 10 लोगों को जेल, CBI की स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

31-Jan-2024 05:44 PM

By First Bihar

DESK: साल 2010 में रेलवे के अस्स्टेंट स्टेशन मास्टर और असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में हैदराबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सजा का एलान कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में रेलवे भर्ती बोर्ड, मुंबई के तत्कालीन चेयरमैन सतेंद्र मोहन शर्मा समेत कुल 10 लोगों को 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साथ कोर्ट ने सभी के ऊपर 7.87 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।


दरअसल, साल 2010 में रेलवे बोर्ड द्वारा असिस्टेंट स्टेशन मास्टर और असिस्टेंट लोको पायलट के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके पेपर लीक हो गए थे। इस मामले में सीबीआइ ने 15 जून 2010 को केस दर्ज किया था। सभी आरोपियों ने बिचौलियों के जरिए अभ्यर्थियों से 3.5 लाख से 4.5 लाख रुपये तक वसूल किए थे। आरोपियों के घरों और दफ्तरों में तलाशी के दौरान सीबीआई ने 36.9 लाख रुपये जब्त किए थे। 13 सितंबर 2010 को सीबीआई ने 15 लोगों को आरोपी बनाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया था।


स्पेशल कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सीबीआई कोर्ट ने 10 आरोपियों को 5-5 साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने इस मामले में रेलवे भर्ती बोर्ड, मुंबई के तत्कालीन चेयरमैन सतेंद्र मोहन शर्मा पर 1.75 लाख का जुर्माना लगाया है जबकि जगन्नाधम पर 1.31 लाख रुपये और सभी दस दोषियों पर कुल मिलाकर 7.87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं कोर्ट ने चार लोगों को बरी कर दिया गया, जबकि मामला लंबित रहने के दौरान एक की मृत्यु हो गई।