ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / Tatkal Ticket Rules: 15 जुलाई से बदल जाएंगे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम,...

Tatkal Ticket Rules: 15 जुलाई से बदल जाएंगे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, धांधली रोकने के लिए रेलवे का बड़ा कदम

Tatkal Ticket Rules: रेलवे 15 जुलाई से ऑनलाइन, काउंटर और एजेंट से तत्काल टिकट बुकिंग में ओटीपी और आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य करेगा। नए नियमों से टिकट बुकिंग प्रणाली में धांधली रोकने में मदद मिलेगी।

24-Jun-2025 01:23 PM

By FIRST BIHAR

Tatkal Ticket Rules: रेलवे ने लंबे समय से चल रही ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में हो रही धांधली पर संज्ञान लेते हुए इस पर कड़ा नियंत्रण लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 15 जुलाई से नए बदलाव लागू होंगे, जो न केवल ऑनलाइन बल्कि रेलवे काउंटर और एजेंट से बुकिंग पर भी लागू होंगे।


अब रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए भी एक नया नियम लागू होगा, जिसमें ओटीपी ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। मतलब, जब आप काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराने जाएंगे, तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। वह ओटीपी सिस्टम में डालने के बाद ही आपकी टिकट बुक होगी।


इसी तरह, एजेंट के जरिए तत्काल टिकट बुकिंग के लिए भी ओटीपी ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। इसके अलावा, एजेंट बुकिंग खुलने के 30 मिनट बाद ही टिकट बुक कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, एसी क्लास की बुकिंग सुबह 10 बजे खुलती है, लेकिन एजेंट 10:30 बजे के बाद ही एसी टिकट बुक कर पाएंगे। नॉन-एसी क्लास की बुकिंग सुबह 11 बजे खुलती है, और एजेंट 11:30 बजे के बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे।


इसके साथ ही, ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे को उम्मीद है कि इन नए नियमों से तत्काल टिकट बुकिंग में होने वाली धांधली और गड़बड़ी खत्म हो जाएगी और टिकट प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी।