ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / india / रेलवे ने लॉकडाउन के बीच लिया बड़ा फैसला, टिकट बुकिंग में खत्म किया...

रेलवे ने लॉकडाउन के बीच लिया बड़ा फैसला, टिकट बुकिंग में खत्म किया ये ऑप्शन

05-Apr-2020 10:34 AM

PATNA : लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में रेलवे के पहिए थमे हुए हैं।देश में 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लेकिन ट्रेनों के परिचालन पर फिलहाल फैसला नहीं लिया गया है।अंतिम फैसला कोरोना वायरस पर गठित केंद्र सरकार के मंत्रियों के समूह को लेना है। लेकिन एडवांस टिकट बुकिंग का काम चल रहा है। ट्रेनों में सभी सीटें बुक होने के कारण वेटिंग टिकट मिल पा रहे हैं।


लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे अभी से ही रेल यात्री एडवांस टिकट बुकिंग कराने लगे हैं। आलम यह है कि कई प्रमुख ट्रेनों में 16 से 20 अप्रैल की स्लीपर और एसी की सीटे फुल होने के कारण वेटिंग लिस्ट की स्थिति पहुंच गई है। ये स्थिति तब है जब रेलवे की ओर से सीनियर सिटीजन यानी वरिष्ठ नागरिकों को किराये में दी जाने वाली छूट नहीं दी जा रही है।


सरकार कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी किसी तरह की भीड़ नहीं चाह रही है। सीनियर सिटीजन को टिकट बुकिंग में रियायत नहीं देने के पीछे सरकार यही चाहती है कि अभी लोग अनावश्यक यात्रा करने से बचें। बता दें कि अब तक महिलाओं को 50 तथा पुरुषों को 40 फीसदी छूट सीनियर सिटीजन के नाते दी जाती थी। 


लॉकडाउन के चलते देशभर के सभी रेलवे टिकट काउंटर बंद हैं, इसलिए एडवांस टिकट की बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हो रही है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में रियायत देने वाला कॉलम ही गायब है। यानी वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट नहीं दी जा रही है। बता दें कि रेलवे ने कोरोना वायरस के फैलाव को कम करने के मकसद से 20 मार्च आधी रात से विद्यार्थी, दिव्यांगजनों, मरीजों को छोड़कर विभिन्न कुल 53 श्रेणियों के तहत दी जाने वाल रियायात समाप्त कर दी थी। इसका मकसद कम से कम संख्या में लोग ट्रेनों से सफर करें। विशेषकर वरिष्ठ नगारिकों को कोरोना से संक्रमित होने का अधिक खतरा रहता है।