Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
10-Feb-2025 10:41 PM
By First Bihar
प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन, बस और निजी वाहनों से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई कि प्रयागराज जंक्शन 9 फरवरी से 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। इस अफवाह से यात्रियों में काफी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इस पर सफाई दी और यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
रेल मंत्री ने कहा, "प्रयागराज जंक्शन पूरी तरह खुला है और ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। कल महाकुंभ क्षेत्र से रिकॉर्ड 330 ट्रेनें रवाना की गईं और 12.5 लाख श्रद्धालुओं ने रेल यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। आज भी अब तक 130 ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं।"
रेल मंत्री ने कहा कि महाकुंभ के लिए प्रयागराज क्षेत्र के आठ रेलवे स्टेशनों पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए राज्य प्रशासन और रेलवे समन्वित प्रयास कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रयागराज जंक्शन बंद नहीं किया गया है। सिर्फ प्रयागराज संगम स्टेशन को 9 फरवरी से 14 फरवरी तक अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इस दौरान प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयाग, सूबेदारगंज, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग और झूंसी स्टेशनों से नियमित और स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी।
रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। स्टेशन पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों के लिए स्टेशन पर हेल्प डेस्क और सूचना काउंटर भी बनाए गए हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और रेलवे की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। महाकुंभ के दौरान रेलवे द्वारा की गई यह व्यवस्था न सिर्फ आस्था के तीर्थयात्रियों के लिए राहत भरी है बल्कि यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में भी अहम भूमिका निभा रही है।