जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
01-Apr-2021 07:16 AM
DESK : असम विधानसभा के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी है लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में चुनावी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है। असम दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह सातों दिन और 24 घंटे झूठ नहीं बोल सकते। राहुल गांधी की तरफ से पीएम मोदी पर यह चुनाव का सबसे बड़ा हमला है।
दरअसल राहुल गांधी असम के कामरूप जिले में चायगांव विधानसभा सीट पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि अगर वह सच जानना चाहते हैं तो उनकी बात को सुने। राहुल ने कहा कि मैं आप सभी से यहां किसी प्रकार का कोई झूठ कहने नहीं आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मेरा नाम पीएम मोदी नहीं है, अगर आप असम.. किसान और अन्य मुद्दों पर झूठ सुनना चाहते हैं तो टीवी को चालू कर लीजिए। वह देश की जनता को हफ्ते में 7 दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं। राहुल ने कहा कि अगर आप सच सुनना चाहते हैं तो मुझे सुने।
असम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से किए वादे की याद दिलायी। राहुल ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ के किसानों से यह वादा किया था कि उनका कर्ज माफ किया जाएगा। वादे के मुताबिक कांग्रेस की सरकार बनने के 6 घंटे के अंदर ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया। राहुल ने कहा कि 70 हजार करोड़ के कृषि कर्ज माफ किए गए। असम में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सभी चुनावी वादों को पूरा किया जाएगा।