Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
25-Apr-2021 12:42 PM
DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। देश में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं इसे लेकर चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। वही कोरोना संकट के बीच राजनितिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है। राजनितिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सभी राजनीतिक काम काज छोड़कर परेशान लोगों की मदद करें। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि ‘सिस्टम’ फ़ेल है इसलिए ये जनहित की बात करना ज़रूरी है: इस संकट में देश को ज़िम्मेदार नागरिकों की ज़रूरत है। अपने कांग्रेस साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ़ जन सहायता करें, हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें। कांग्रेस परिवार का यही धर्म है।
