BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
29-May-2023 09:25 AM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट से NOC मिल गया है. जिसके दो दिन बाद रविवार को नया सामान्य पासपोर्ट मिल गया. अब वह आज यानी सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद सदस्य के रूप में उन्हें जारी राजनयिक पासपोर्ट जमा करने के बाद सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था.
मालूम हो कि राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक कोर्ट द्वारा आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इसके पश्चात राहुल ने राजनयिक यात्रा दस्तावेज लौटा दिए थे. राहुल गांधी आज यानी सोमवार शाम अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना होने वाले हैं. जहां उनके अमेरिका के कुछ शहरों में भी कार्यक्रम हैं. और बता दें आगामी 4 जून को वह न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे.
जानकारी के अनुसार पासपोर्ट कार्यालय ने कहा था कि रविवार को पासपोर्ट मिल जाएगा और उन्हें रविवार को दोपहर के समय पासपोर्ट मिल गया. दिल्ली की एक कोर्ट ने राहुल गांधी को 10 साल के बजाय तीन साल के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी किए जाने के वास्ते गत शुक्रवार को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया था.