BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
03-Mar-2025 12:59 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Raebareli Accident News: रायबरेली के लालगंज इलाके में बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में टैंपो सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को डम्पर ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में थ्री व्हीलर पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं।
मामला लालगंज कोतवाली इलाके के बदई का पूरवा के पास रायबरेली मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि थ्री व्हीलर लालगंज से सवारियां लेकर रायबरेली जा रहा था उसी समय यह घटना हुई है। खबरों के मुताबिक ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे। तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को रौंद दिया।
इस भीषण सड़क हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारवालों में मातम फैला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।