ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / india / रद्द हो सकता है सहाराश्री सुब्रत राय का पेरोल, सेबी ने 62 हजार...

रद्द हो सकता है सहाराश्री सुब्रत राय का पेरोल, सेबी ने 62 हजार करोड़ से ज्यादा चुकाने को कहा

20-Nov-2020 01:49 PM

DESK : सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय सहारा से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, पेरोल पर जेल से बाहर आए सुब्रत राय को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने सहाराश्री को जेल से बाहर रखने के लिए 62600 करोड रुपए चुकाने को कहा है. सेबी का कहना है कि अगर यह रकम नहीं चुकाई जाती है तो उनका पेरोल रद्द कर दिया जाना चाहिए.

सेबी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में यह मांग रखी गई है नियामक संस्था सेबी के मुताबिक के सहारा इंडिया परिवार ग्रुप के दो कंपनियों और ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय की बकाया देनदारी 62600 करोड रुपए हैं. इसमें ब्याज भी शामिल है. सुब्रत राय की देनदारी 25700 करोड़ से ऊपर की हो गई है और इन्हें 8 साल पहले यह रकम चुकाने का आदेश दिया गया था.

हालांकि सेबी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जो बातें कही गई हैं उसे सहारा ग्रुप ने सिरे से खारिज किया है. सहारा की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि सेबी की मांग बिल्कुल ही निराधार है. सहारा ग्रुप ने दावा किया है कि सेबी ने गलत तरीके से 13 फ़ीसदी ब्याज जोड़े हैं जो दोगुने पेमेंट का केस है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने साल 2012 में यह फैसला दिया था कि सहारा ग्रुप की कंपनियों ने सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन किया है और अवैध रूप से 3.5 बिलीयन डॉलर कमाए हैं.