ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / india / पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती विस्फोट,10 की मौत 32 घायल

पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती विस्फोट,10 की मौत 32 घायल

पाकिस्तान के क्वेटा में पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वार्टर के पास आत्मघाती विस्फोट हुआ। धमाके में 10 लोगों की मौत और 32 घायल हो गए। घटना के बाद फायरिंग भी की गई।

30-Sep-2025 08:19 PM

By First Bihar

DESK: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में बड़ा बम ब्लास्ट हुआ है। जहां बीच सड़क पर आत्मघाती विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी है वही 32 लोग घायल हो गये हैं।


घटना पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वार्टर के पास की है जहां विस्फोटक से भरी गाड़ी में धमाका हुआ है। क्वेटा के एसएसपी मोहम्मद बलोच ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आस-पास के घरों की खिड़कियां टूट गई और दीवारों में दरार आ गई। मिली जानकारी के अनुसार बम ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि हर तरफ धुआं-धुआं हो गया। धमाके के बाद अचानक फायरिंग भी शुरू हो गई। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।


पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बताया कि इसके पीछे भारत समर्थित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों का हाथ है। घायलों को  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।  क्वेटा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के सभी डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पतालों में मौजूद रहने को कहा गया है। 


वही बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना को आतंकी हमला बताया। उन्होंने कहा कि धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की और 4 आतंकियों को मार गिराया। हम शहीदों के परिवारं के साथ खडे हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।