ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / india / पुतिन के सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम, ज़िंदा या मुर्दा.. एलान...

पुतिन के सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम, ज़िंदा या मुर्दा.. एलान करने वाला रूसी कारोबारी

03-Mar-2022 08:33 AM

DESK : रूस और यूक्रेन के बीच हफ्ते भर से युद्ध चल रहा है। दोनों देशों के बीच मौजूदा वॉर आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है लेकिन ना तो रूस पीछे हटने को तैयार है और ना ही यूक्रेन सरेंडर बोलने को। ऐसे में दुनिया भर में अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना हो रही है। मानवाधिकार संगठन भी पुतिन के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति के सिर पर 10 लाख डॉलर के इनाम की पेशकश की गई है। पुतिन को जिंदा या मुर्दा पकड़ने वाले को 10 लाख डॉलर इनाम दिया जाएगा। 


पुतिन के सिर पर या इनाम किसी और ने नहीं बल्कि एक रूसी कारोबारी ने रखा है। रूसी कारोबारी यूक्रेन पर किए गए हमले को लेकर काफी आहत हैं और उन्होंने पुतिन के सिर पर इतने बड़े इनाम की पेशकश कर दी है। रूसी कारोबारी और पूर्व बैंकर एलेक्स कोन्याखिन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि पुतिन जो कुछ कर रहे हैं उसे मानवता के मुताबिक नहीं माना जा सकता। कोन्याखिन इन दिनों अमेरिका में है और वह पुतिन के ऊपर जोरदार एक्शन की जरूरत बता रहे हैं। 


यूक्रेन में एक तरफ जहां रूसी सेना का ऑपरेशन जारी है। यूक्रेन में रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले बोल रही है तो वहीं दूसरी तरफ और उसके अंदर भी इससे मिलट्री एक्शन को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। मानवाधिकार संगठन लगातार पुतिन के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। दुनियाभर के पश्चिमी देशों में पुतिन किसी खलनायक के तौर पर देखे जा रहे हैं और इस बीच उनके सिर पर इतने बड़े इनाम की पेशकश ने बता दिया है कि दरअसल उनके फैसलों को लेकर किस तरह की नाराजगी है।