ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / india / पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, फोन कर पीएम मोदी...

पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, फोन कर पीएम मोदी ने जाना हाल, देवगौड़ा ने कहा शुक्रिया

31-Mar-2021 04:03 PM

DESK: पूर्व प्रधानमंत्री और JDS नेता एचडी देवगौड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। देवगौड़ा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उनके अलावे पत्नी चेन्नामा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद पति-पत्नी के अलावे परिवार के अन्य सदस्यों ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने देवगौड़ा से फोन पर बातचीत की और हालचाल जाना। वही फोन करने पर देवगौड़ा ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा। 

 

news image

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने ट्विटर पर लिखा कि "मेरी पत्नी चेन्नामा और मैं कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। हम दोनों और परिवार के अन्य सदस्य सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि बीते कुछ दिनों में जो भी हमारे संपर्क में आए हैं वो खुद का टेस्ट करवा ले। कोई भी पार्टी कार्यकर्ता पैनिक ना करे"


पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। 87 वर्षीय एचडी देवगौड़ा 1 जून 1996 से लेकर 21 अप्रैल 1997 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। इसके अलावे वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।