ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / india / पूरे देश में फिर से लगेगा लाॅकडाउन! भारत में पिछले 24 घंटे में...

पूरे देश में फिर से लगेगा लाॅकडाउन! भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 500 से ज्यादा लोगों की मौत

28-Aug-2021 03:00 PM

PATNA : यूं तो देश के लगभग हर राज्य में लाॅकडाउन समाप्त हो चुका है लेकिन पिछले 24 घंटे में कोरोना के जो आंकड़े सामने आए हैं, वह रौंगटे खड़े कर देने वाला है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 46759 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही भारत में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,26,49,947 हो गई है. 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से पिछले 24 घंटे में 509 लोगों की मौत हो चुकी है. इन मौतों के बाद अब देश भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,37,370 हो गई है. 


अगर कोरोना संक्रमितों के ये आंकड़े ऐसे ही आत रहें तो देश एक बार फिर लाॅकडाउन की ओर बढ़ सकता है. अभी हाल ही में बिहार सरकार ने लाॅकडाउन के खत्म होने की घोषणा की है. इसके बाद से सभी सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों को पूर्ण रुप से खोल दिया गया है. स्कूल काॅलेजों को खोल दिया गया है. 


शर्तों के साथ धार्मिक, सामाजिक समारोह करने की भी छूट दे दी गई है लेकिन जिस तरह से कोरोना संक्रमण और मौतों के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके आधार पर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार अपने फैसले को आंशिक रुप से बदल भी सकती है. 


देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आगामी पर्व त्योहारों के मौके पर ज्यादा भीड़ भाड़ एक जगह पर इकट्ठा न हो. वहीं गृह मंत्रालय ने राज्यों से कोरोना संक्रमण के मामलों की निगरानी रखने की भी एडवाइजरी जारी की है. 


आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से जिन 509 लोगों की मौत हुई है उनमें सर्वाधिक केरल के हैं तो महाराष्ट्र भी कोई बहुत ज्यादा पीछे नहीं है. कोरोना की वजह से जहां केरल के 179 लोग और महाराष्ट्र के 170 लोगों की मौत हुई है.