CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?
16-Aug-2021 08:19 AM
DELHI : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की आज तीसरी पुण्यतिथि है। देश आज अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर आज देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में अटल जी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर सुबह से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।
16 अगस्त 2018 को अटल जी का निधन हुआ था। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने लंबी बीमारी के बाद दम तोड़ दिया था। साल 2015 में उन्हें भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया था। अटल जी के समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे।
अटल बिहारी बाजपेई की छवि एक ऐसे राजनेता की थी जिन्हें दलीय बंधनों से ऊपर रखा गया था। वह देश के ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू के बाद तीन बार प्रधानमंत्री का पद संभाला। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल जी की पुण्यतिथि के मौके पर आज उत्तर प्रदेश में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके संसदीय क्षेत्र रहे लखनऊ में सुबह 10 बजे से एक कार्यक्रम रखा गया है, जहां उनकी भव्य प्रतिमा पर योगी आदित्यनाथ माल्यार्पण करेंगे। बीजेपी आज से यूपी में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत भी करने वाली है।