BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
23-Dec-2025 03:11 PM
By First Bihar
DESK: पंजाबी गायिका और अभिनेत्री अमर नूरी को एक धमकी भरी कॉल मिलने से हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताते हुए अमर नूरी को धमकाया और कहा कि उनका बेटा, जो संगीत और गायन के क्षेत्र में सक्रिय है, यदि यह काम बंद नहीं करता तो पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने अमर नूरी को व्हाट्सऐप कॉल कर यह धमकी दी। धमकी मिलने के बाद अमर नूरी और उनका परिवार काफी डर गया। इसके बाद अगले दिन उन्होंने पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें कॉल करने वाले की भाषा और धमकी की गंभीरता का उल्लेख किया गया।
अमर नूरी की शादी मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर से 30 जनवरी 1993 को हुई थी। सरदूल सिकंदर का वर्ष 2021 में निधन हो गया। उनके दो बेटे हैं- सरंग सिकंदर, अलाप सिकंदर दोनों बेटे भी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। धमकी देने वाले ने कहा कि उनका बेटा, जो संगीत और गायन के क्षेत्र में सक्रिय है, यदि यह काम बंद नहीं करता तो पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी देने के पीछे असली आरोपी कौन है। पुलिस कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
साथ ही, अमर नूरी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर और आसपास पुलिस की निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।