ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: सीओ प्रतिनिधिमंडल की मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात, आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति Bihar News: बिहार के भ्रष्ट DAO के लॉकर में मिले करोड़ों के सोना-हीरा के जेवरात, विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

पंजाब के सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट, कैबिनेट की बैठक रद्द

पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने पर मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वायरल फीवर और बीपी की समस्या के चलते सभी कार्यक्रम रद्द।

PUNJAB CM

05-Sep-2025 10:28 PM

By First Bihar

DESK: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब रहने के कारण पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर शुक्रवार की शाम में होने वाली कैबिनेट की बैठक को रद्द कर दिया गया। वही केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी रद्द हो गया। 


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि वो दो दिनों से बीमार थे। उनके सरकारी आवास पर ही उनका इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना पर गया। डॉक्टरों की टीम मुख्यमंत्री के हेल्थ पर नजर बनाई हुई है। 


उन्हें वायरल फीवर हो गया है और डाइजेशन से संबंधित समस्या से भी वो जुझ रहे हैं। दवाइयां खाकर वो घर पर आराम कर रहे थे लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। बीपी का प्रोब्लम आने के बाद उन्हें आज मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 


बता दें कि कल गुरुवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। लेकिन खराब सेहत की वजह से भगवंत मान केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों के प्रस्तावित दौरे में नहीं जा सके। यहां तक की पंजाब की बाढ़ की स्थिति को लेकर शुक्रवार की शाम में चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम हाउस में होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक को भी रद्द कर दिया गया। सीएम की तबीयत ठीक नहीं रहने की वजह से मुख्यमंत्री के सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।