Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
29-Jan-2020 02:27 PM
MURSHIDABAD: CAA और NRC को लेकर आज भारत बंद बुलाया गया है. कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ लोगों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. पश्चिम बंगाल में CAA-NRC के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी हुए है.
मुर्शिदाबाद के जलांगी इलाके में CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था. इसी दौरान टीएमसी नेता और स्थानीय लोगों में झड़प के बाद हिंसा भड़क गई. इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. वहीं एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है.
ख़बरों के मुताबिक टीएमसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर रोड जाम करके हंगामा और विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई और हिंसा भड़क गई. बवाल बढ़ने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.