Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
14-Dec-2019 12:52 PM
DELHI: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार अटैक किया है. कांग्रेस की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर करारा वार किया है. नागरिकता कानून के विरोध में, महिलाओं पर हिंसा, अर्थव्यवस्था और दूसरे मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने रैली आयोजित की है.
रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि 'हम देश को बचाना चाहते हैं. ये देश प्रेम और भाईचारे का है. यह देश स्वतंत्रता संग्राम से बना है. सबको समानता देने वाला देश है. यह देश प्रेम और भाईचारे का है. समानता और स्वाभिमान देने वाला देश है.' प्रियंका गांधी ने कहा कि, 'देश आज खतरे में है, हर जगह आज लिखा मिलता है कि मोदी है तो मुमकिन है लेकिन मैं कहती हूं बीजेपी है तो ऐसे कानून बन रहे हैं जिससे देश का संविधान खतरे में है, बीजेपी है तो प्याज 100 रुपये किलो मुमकिन है. बीजेपी है तो बेरोजगारी मुमकिन है. आज देश की अर्थव्यवस्था पाताल में पहुंच गई है.'
प्रियंका गांधी ने कहा कि, 'मोदी सरकार के कदम से संविधान नष्ट हो जाएगा, देश बंट जाएगा. देश प्यारा है तो आज देश की आवाज बनो. यह देश हमारा है और इसे विनाश से बचाना हमारा कर्तव्य हमारा है. आज न्याय के खिलाफ जो नहीं लड़ेगा वो इतिहास में कायर कहलाएगा'.