ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन 3 शहरों में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं। इस दौरान वे रांची, जमशेदपुर और गुमला में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

bihar

28-Dec-2025 09:49 PM

By First Bihar

RANCHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार को रांची पहुंचीं। रांची, जमशेदपुर और गुमला में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी।  रांची के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति लोक भवन पहुंचीं, जहां वो रात्रि विश्राम करेंगी।


बता दें कि सोमवार 29 दिसंबर को राष्ट्रपति रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। जहां जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। इससे पहले संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। ओल चिकी लिपि के निर्माता पंडित रघुनाथ मुर्मू को उनकी आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। 


इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद एवं पद्मश्री से सम्मानित कालीपद सोरेन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जमशेदपुर से रांची लौटने के बाद लोक भवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मंगलवार 29 दिसंबर को वो गुमला के लिए रवाना होंगी। गुमला में अंतरराज्यीय लोक-सांस्कृतिक सभा को संबोधित करेंगी। जिसके बाद रांची में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी।