हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Nov-2020 09:18 AM
DESK: युवक ने अपनी प्रेमिका को दीवाली के मौके पर लग्जरी कार देने का वादा किया था. इसको लेकर उसने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया. युवक ने प्रेमिका से किए गए वादे को पूरा करने के लिए 40 लाख रुपए और कार लूट लिया. यह घटना दिल्ली की है.
प्रेमिका को देना चाहता था स्कोडा कार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सुरेंद्र के पास से लूटी गई रकम की 39 लाख रुपए और एक कार बरामद की है. उसने बताया कि वह अपी प्रेमिका को दीवाली पर स्कोडा कार गिफ्ट करने का वादा किया था. जिस कारण से उसने 40 लाख लूट की वारदात को अंजाम दिया. एक लाख रुपए अपनी प्रेमिका पर खर्च कर दिया है.
छापेमारी में जुटी थी पुलिस
गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर को नरेला के पास 40 लाख रुपए और कार की लूट हुई थी. जिसमें सुरेंद्र का हाथ निकला. जैसे ही इसकी पहचान हुई तो पुलिस छापेमारी में जुट गई. जिसके बाद अपराध शाखा की टीम ने दरियापुर बवाना रोड से आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. उसने खुलासा किया है कि घटना के दिन एक कारोबारी के एक कर्मचारी ने कार में कैश होने की जानकारी दी थी. जिसके बाद उसने हलालपुर नहारी रोड पर कारोबारी की कार को रोका दो राउंड फायरिंग कर पैसा और कार लेकर फरार हो गया.