कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
29-Jan-2026 03:31 PM
By First Bihar
DESK: कब्रिस्तान के पास एक मकान में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 4 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़ंकंप मच गया है।
मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की है। जहां कीडगंज इलाके के गोरा कब्रिस्तान के पास पुलिस ने एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पहले गोपनीय जांच कराई गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस उपायुक्त राजीव यादव के निर्देश पर कीडगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने अचानक मकान पर छापेमारी की गयी।
छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद युवक और युवतियां भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी प्रयागराज के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह अवैध गतिविधि पिछले कई दिनों से चल रही थी, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी थी।
कीडगंज पुलिस इससे पहले भी किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर चुकी है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि करीब 25 दिन पहले भी प्रयागराज में एक महिला आईएएस अधिकारी के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर सरगना समेत पांच युवकों और चार युवतियों को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार अतरसुइया के दरियाबाद निवासी सर्वेश द्विवेदी ने महिला आईएएस अधिकारी से मकान 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर लिया था। उसने परिवार के रहने की बात कही थी, लेकिन वहां अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।
मकान में लगातार युवक-युवतियों की आवाजाही से शक होने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव और कीडगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ छापा मारा, जहां चार युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।
पुलिस ने चारों युवतियों के अलावा सरगना सर्वेश द्विवेदी, उसके सहयोगी मयंक कुशवाहा और तीन ग्राहकों अनुज मिश्रा, अतुल कुमार व सैफुल सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवतियों में दो प्रयागराज, एक वाराणसी और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई गई थीं। छापेमारी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई थी।