BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
26-Feb-2025 06:37 PM
By First Bihar
prayagraj hadsa: यूपी के प्रतापगढ़ के पास दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाकर घर लौट रहे 7 दोस्त जिस कार पर सवार थे वह हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में 4 युवकों की मौत हो गयी जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पाल में भर्ती कराया गया है।
चारों मृतक रांची और रामगढ़ के रहने वाले थे। झारखंड से कार पर सवार होकर 7 दोस्त प्रयागराज गये हुए थे। जहां महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। प्रयागराज से कार झारखंड के लिए रवाना हुई थी लेकिन तभी प्रतापगढ़ में बबुरहा मोड़ के पास कार के ड्राइवर को झपकी आ गयी जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी।
इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी। इस घटना से परिजनों को बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों की पहचान भदानीनगर गिलास फैक्ट्री निवासी 26 वर्षीय अभिषेक कुमार ओझा, रांची निवासी 27 वर्षीय अभिषेक कुमार, भुरकुंडा निवासी 26 वर्षीय सौरभ गुप्ता और भदानीनगर निवासी ड्राइवर 30 वर्षीय सानाउल्ला के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान रांची निवासी रोहित कुमार सिंह, भुरकुंडा निवासी आकाश और 22 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।