खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
26-Nov-2025 04:13 PM
By First Bihar
DESK: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से एक अनोखी शादी हुई। जहाँ दूल्हा की जगह दुल्हन बारात लेकर ससुराल पहुंची। बैंड बाजे और डीजे की धुन पर वधू पक्ष के लोग नाचते गाते लड़का के घर पर पहुंचे। इस दौरान रथ पर लड़की भी झूम रही थी। बारात लड़के के घर पहुंचा तब शानदार स्वागत किया गया। चारों तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिला।
यहां यह दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि आज तक उन्होंने रथ पर बारात ले जाते दुल्हे को देखा था लेकिन आज उन्होंने दुल्हन को रथ पर सवार देखा। यह अनोखी बारात कीडगंज की रहने वाली दुल्हन तनु की निकली। सोमवार को प्रीतिभोज के दिन तनु पारंपरिक रथ पर सवार होकर अपनी ही बारात लेकर मुठ्ठीगंज स्थित अपने ससुराल पहुंची थी। दुल्हन ही डीजे की धुन पर नाचते बारातियों के साथ दूल्हे राजा के दरवाज़े पर पहुँची।
दूल्हे के परिवार और रिश्तेदारों ने वधू पक्ष का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। बताया जाता है कि दुल्हन के पिता राजेश जायसवाल की पाँच बेटियाँ हैं लेकिन बेटा नहीं है। वे हमेशा चाहते थे कि बेटी की शादी बेटे की तरह धूमधाम से हो। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने खास बारात कार्ड छपवाया जिस पर यह लिखा कि “हमारी बेटी की बारात।
आमतौर पर शादियों में दूल्हा बारात लेकर ससुराल जाता है। लेकिन प्रयागराज से एक अनोखी रस्म देखने को मिली। जहां एक दुल्हन ही अपनी बारात लेकर ससुराल पहुंच गई। सड़क पर डीजे पर नाचते-झूमते वधू पक्ष के यहां पहुंचे। सोमवार शाम छह बजे काजल सिनेमा से बारात निकली थी। जिसमें 100 बाराती और तनु की चार बहनें और रिश्तेदार इस बारात का हिस्सा बने।
तनु की बड़ी बहन स्वाति के मुताबिक 20 नवंबर को शादी होने के बाद तनु मायके से ससुराल लौटीं और परंपरागत रूप से रिसेप्शन में बारात लेकर शामिल हुईं। ससुराल पहुँचते ही बारात का स्वागत पुष्पवर्षा और आरती के साथ किया गया। दुल्हन की इस अनोखी बारात की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस नए अंदाज को पसंद कर रहे हैं।
आमतौर पर शादियों में दूल्हा बारात लेकर ससुराल जाता है। लेकिन प्रयागराज से एक अनोखी रस्म देखने को मिली। जहां एक दुल्हन ही अपनी बारात लेकर ससुराल पहुंच गई। सड़क पर डीजे पर नाचते-झूमते वधू पक्ष के यहां पहुंचे। #prayagraj pic.twitter.com/NJHkbE5lsV
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) November 26, 2025