मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-May-2020 02:06 PM
DESK :लॉकडाउन में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब घर लौट रहे झारखंड के मजदूरों के साथ बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बस ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 23 लोग घायल हैं। 5 मजदूरों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
हादसा छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हुआ है जहां पुणे से झारखंड जा रही मजदूरों से भरी बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दी है। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गये। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर नांदघाट क्षेत्र में टेमरी गांव के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रहे कोयले से लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस ड्राइवर समेत कई मजदूर अंदर ही फंस गए। मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका।
एक्सीडेंट में ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। घायलों को एंबुलेंस से बिलासपुर और नवागढ़ के हॉस्पिटलों में भेजा गया है।