ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / india / प्राण प्रतिष्ठा के दिन खुले रहेंगे सभी अस्पताल, AIIMS ने वापस लिया फैसला;...

प्राण प्रतिष्ठा के दिन खुले रहेंगे सभी अस्पताल, AIIMS ने वापस लिया फैसला; आधे दिन की छुट्टी का किया था एलान

21-Jan-2024 11:59 AM

By First Bihar

DESK: 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दिल्ली एम्स समेत अन्य अस्पतालों ने आधे दिन की छुट्टी का एलान किया था। दोपहर ढाई बजे तक दिल्ली एम्स, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग, सफदरगंज अस्पताल में ओपीडी को बंद करने का फैसला लिया गया था लेकिन अब उस फैसले को वापस ले लिया गया है। सभी अस्पतालों में ओपीडी खुले रहेंगे।


दरअसल, रामलला का प्राण प्रतिष्ठा को देशभर में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसको ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 22 जनवरी 2024 को दो बजकर 30 मिनट तक आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है वहीं कई राज्य सरकारों ने भी आधे दिन की छुट्टी का एलान किया है। दिल्ली AIIMS और RML में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई थी, हालांकि यह भी कहा गया था कि इस दौरान आपात सेवाएं जारी रहेंगी। दिल्ली एम्स ने कहा है कि सभी अप्वाइंटमेंट को रीशेड्यूल किया जा रहा है। क्रिटिकल व क्लिनिकल सर्विस हर रोज की तरह जारी रहेंगी।


दिल्ली एम्स द्वारा आधे दिन के लिए ओपीडी को बंद रखने के इस फैसले को लेकर सवाल उठ रहे थे। अस्पताल में आधे दिन की छुट्टी को लेकर सियासत शुरू हो गई थी। एम्स के साथ साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग, सफदरगंज अस्पताल में ओपीडी को बंद करने का फैसला लिया गया था लेकिन इसको लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठने के बाद सभी अस्पतालों ने आधे दिन की छुट्टी के फैसले को वापस ले लिया है। इस फैसले के बाद अब हर दिन की तरफ अस्पतालों में ओपीडी सेवा जारी रहेगी।