मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Nov-2023 07:29 AM
By First Bihar
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को मथुरा जाएंगे। मथुरा पहुंचने के बाद पीएम मोदी श्रीकृष्ण जन्मस्थान भी जा सकते हैं। ब्रज रज उत्सव मीरा बाई के 525वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में पीएम शामिल होंगे। जहां वे मीरा बाई पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत डिप्टी सीएम और अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।
दरअसल, मथुरा स्थित रेलवे मैदान में बीते 14 नवंबर से ही ब्रज रज उत्सव मीरा बाई का 525वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मथुरा पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी 3:40 बजे हेलीकॉप्टर से छावनी पहुंचेंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद वे ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जन्मोत्सव समारोह में डाक टिकट और 525 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के बाद पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मीराबाई पर आधारित सांसद हेमामालिनी द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका भी देखेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 7.40 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है।