ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / india / Post Office Scheme: हर महीने थोड़ा बचाएं और 40 लाख का फंड पाएं...

Post Office Scheme: हर महीने थोड़ा बचाएं और 40 लाख का फंड पाएं – जानिए कैसे?

Post Office Scheme: क्या आप भी कम पैसे लगाकर अच्छा बचत और मुनाफा पाना चाहते हैं? तो पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसमें हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके कुछ सालों में लाखों रुपये जुटाए जा सकते हैं, वो भी सरकार की गारंटी के साथ।

14-Oct-2025 12:31 PM

By First Bihar

Post Office Scheme: क्या आप भी कम पैसे लगाकर अच्छा बचत और मुनाफा पाना चाहते हैं? तो पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसमें हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके कुछ सालों में लाखों रुपये जुटाए जा सकते हैं, वो भी सरकार की गारंटी के साथ। आइए जानते हैं कैसे।


अगर आप हर महीने ₹12,500 बचाकर पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में निवेश करते हैं, तो 15 साल में आपका कुल फंड लगभग ₹40 लाख तक पहुंच सकता है। यह स्कीम उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो हर महीने थोड़ा-थोड़ा बचाकर लंबी अवधि में बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। PPF स्कीम में सरकार की ओर से हर साल करीब 7.1% का ब्याज दिया जाता है और ये ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। यानी इस पर आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा, जिससे यह टैक्स बचाने का भी एक अच्छा तरीका है।


आप इस योजना में कम से कम ₹500 से शुरुआत कर सकते हैं, और एक साल में अधिकतम ₹1.5 लाख तक निवेश कर सकते हैं। आप चाहें तो हर महीने या साल में एक बार पैसा जमा कर सकते हैं। इस वजह से यह योजना आम लोगों के लिए भी आसान और फायदेमंद है। PPF में जमा किया गया पैसा 15 साल तक लॉक रहता है, यानी आप इसे बीच में नहीं निकाल सकते। लेकिन 15 साल पूरे होने के बाद, आप इसे हर 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। साथ ही, जरूरत पड़ने पर आप 5 साल के बाद आंशिक निकासी भी कर सकते हैं।


PPF खाते में निवेश शुरू करने के 1 साल बाद लोन भी लिया जा सकता है। इससे आपको अचानक जरूरत पड़ने पर पैसे मिल सकते हैं, और खाता भी चालू रहता है। कुल मिलाकर, PPF एक सुरक्षित, टैक्स-फ्री और लंबी अवधि की बचत योजना है, जो नौकरीपेशा, व्यापारी और आम लोगों सभी के लिए फायदेमंद है।