बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
05-Feb-2020 08:15 AM
MUMBAI: सोशल नेटवर्किंग साइट कुछ मायनों में बुरा है तो कुछ मायनों में मददगार. इस बार सोशल साइट ने एक युवक की जान बचा ली है. मुंबई पुलिस के एक सिपाही की सूझबूझ से युवक सुसाइड करने से बच गया. सिपाही ने डिप्रेशन से जूझ रहे एक 25 साल के नौजवान की जान बचा ली. घटना मुंबई की है.
मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया विंग में कार्यरत पुलिस कॉन्स्टेबल समीर साल्वे को ट्विटर पर एक पोस्ट दिखाई दी. उस पोस्ट को पढ़ते ही समीर के होश उड़ गये. पोस्ट में लिखा था कि 'अगर मैं सुसाइड करता हूं, तो इस अपराध की क्या सजा होगी.' नीलेश बेडेकर नाम के एक युवक ने ट्विटर पर इसे पोस्ट किया था. ट्वीट पढ़ते ही समीर तुरंत एक्शन में आए और इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी.
पुलिस ने तुरंत नीलेश बेडेकर का ट्विटर अकाउंट चेक किया और उसके जरिए नीलेश का मोबाइल नंबर खोज निकाला. मोबाइल नंबर से पुलिस ने नीलेश का लोकेशन ट्रेस किया और गोरेगांव स्थित उसके घर पहुंच गये. पुलिस की एक टीम नीलेश को कॉल कर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करती रही और दूसरी टीम उसके घर रवाना हो गई. वनराई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी महेश निवतकर टीम को लीड कर रहे थे. युवक के घर पहुंचकर पुलिस उसे थाने ले आई. पुलिस ने नीलेश को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा साथ ही उसकी स्पेशल काउंसलिंग भी कराई. पुलिस की पहल रंग लाई और काउंसलिंग के बाद उसने सुसाइड करने का ख्याल मन से निकाल दिया.