ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

06-Dec-2019 07:51 AM

HYDERABAD: इस वक्त की बड़ी खबर हैदराबाद से आ रही है, जहां वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप और मर्डर के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास हुआ. पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी. इस दौरान चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने चारों को एनकाउंटर में मार गिराया. चारों आरोपी 10 दिन के लिए पुलिस रिमांड में थे. 4 दिसंबर को इस केस की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन किया गया था. 


आपको बता दें कि 27 नवंबर की रात को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया था. गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने बर्बरता की हद को पार करते हुए पीड़िता का मर्डर कर उसे जला दिया था. महिला डॉक्टर से हैवानियत करने के बाद चारों आरोपियों ने पहले डॉक्टर की गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद रेप पीड़िता के शव को जला दिया गया था. हैदराबाद की इस रेप और मर्डर की घटना के बाद से पूरा देश गुस्से में था.


पूरे देश में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था. महिला डॉक्टर के पिता ने दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग की थी. पीड़िता के पिता का कहना था कि अपराध करने वालों की उम्र बेहद कम है, लेकिन उन्होंने बड़ा काम किया है. वे अपराधी हैं और उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. पीड़िता की मां ने मांग की थी कि बेटी को जिस तरह से जलाया गया उसी तरह अपराधियों को भी जलाया जाए.