ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

Home / india / आतंकियों के निशाने पर PM मोदी, अमित शाह और डोभाल, हमले के लिए...

आतंकियों के निशाने पर PM मोदी, अमित शाह और डोभाल, हमले के लिए विशेष दस्ता तैयार कर रहा है जैश-ए-मोहम्मद

25-Sep-2019 09:02 AM

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और NSA अजीत डोभाल आतंकियों के निशाने पर हैं. पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पीएम मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर हमला करने की धमकी दी है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने के फैसले पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बदला लेने की धमकी दी है. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैश ने इस हमले को अंजाम देने के लिए विशेष आतंकी दस्ता तैयार किया है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक मेजर इस हमले की तैयारी में जैश की लगातार मदद कर रहा है.


इसके साथ ही जैश-ए-मोहम्मद ने देश के 30 बड़े शहरों पर भी आतंकी हमले की धमकी दी है. इनमें जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जयपुर, गांधीनगर, कानपुर, लखनऊ शामिल हैं. इनपुट मिलने के बाद इन शहरों में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.


खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का बदला लेने के लिए भारत में बड़ा हमला करने फिराक में है. इस संबंध में जैश के आतंकी शमशेर वानी और उसके आका के बीच हुई लिखित बातचीत की जानकारी एक विदेशी खुफिया एजेंसी को मिली थी. जहां से यह जानकारी भारतीय खुफिया अधिकारियों को मिली.