ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / india / पीएम मोदी के लिए बैंकॉक से इम्पोर्ट की जा रही गालियां, कौन कर...

पीएम मोदी के लिए बैंकॉक से इम्पोर्ट की जा रही गालियां, कौन कर रहा यह काम?

15-Oct-2019 02:14 PM

CHANDIGARH : हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नेताओं पर जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा है कि उनके लिए बैंकॉक और थाईलैंड से गालियां इंपोर्ट की जा रही है। पीएम मोदी ने कहा है कि विदेश से गालियां इंपोर्ट करने वाले लोग कौन हैं जनता बखूबी जानती है। 


हरियाणा के चरखी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर जवाबी हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें धारा 370 पर घेरने का प्रयास कर रही, लेकिन देश की जनता यह जानती है कि मौजूदा सरकार ने कितना बड़ा काम किया है। 


पीएम मोदी ने हरियाणा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा हरियाणा के लोगों ने प्यार दिया है और वह आगे भी यही उम्मीद करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विरोधियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भले ही वह उन्हें लाख गालियां देने लेकिन देश की पीठ में छुरा मत चलाएं।