Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
24-Jan-2020 12:39 PM
DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2020 के विजेताओं से बातचीत की. पीएम मोदी ने 49 विनर बच्चों के साथ बात की. बच्चों से बात करने के दौरान पीएम ने बड़े ही रोचक सवाल का जबाव दिया. पीएम का चेहरा क्यों ग्लो करता है...इसका राज उन्होंने खुद खोल दिया.
‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020' के 49 बाल विजेताओं के साथ बात करते हुए पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि मैं अपने शरीर से निकलने वाले पसीने से चेहरे की मालिश करता हूं. इसलिए मेरा चेहरा चमकता है. अपने स्पीच के दौरान एक बात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘मुझसे बहुत साल पहले किसी ने पूछा था कि आपके चेहरे पर इतना तेज क्यों है? तो मैंने उन्हें आसान जवाब दिया. मैंने कहा कि मैं इतनी मेहनत करता हूं कि मेरे शरीर से बहुत पसीना निकलता है और मैं उसी पसीने से मालिश करता हूं तो मेरा चेहरा चमक जाता है.’
विनर बच्चों से पीएम ने कहा कि आपने जो काम किया है, उसको करने की बात तो छोड़ दीजिए, उसे सोचने में भी बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं. पीएम मोदी ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि 'इतनी कम उम्र में जिस तरह आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जो प्रयास किए, जो काम किया है, वो अदभुत है. आप जैसे बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ही इन राष्ट्रीय पुरस्कारों का दायरा बढ़ाया गया है.’ आपको बता दें कि विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की शानदार उपलब्धियों के लिए हर साल सरकार उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देती है.