‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
12-May-2025 04:20 PM
By FIRST BIHAR
PM Modi Message To The Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला संबोधन होगा। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी पूरे देश को पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए सख्त कदम और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी देंगे।
दरअसल, बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 बेगुनाह लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से पूरा देश हिल गया था। भारत सरकार ने इस आतंकी हमले को चैलेंज के रूप में लिया और शुरूआती जांच में पाकिस्तान की साजिश का खुलासा होने के बाद पाक के खिलाफ कई सख्त फैसले ले लिए।
सबसे पहले सिंधु जल समझौते को स्थगित किया और इसके बाद पाकिस्तान पर हर वह स्ट्राइक किया जिससे उसकी कमर टूट जाए। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी और बाद में ड्रोन से हमले किए। जिसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पीओके और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को मिसाइल से उड़ा दिया। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती राज्यों में हमले किए जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
लगातार जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए और अमेरिका से सीजफायर की शिफारिश कर दी। पाकिस्तान की मध्यस्ता के बाद भारत-पाकिस्तान में युद्ध विराम का एलान हुआ। सीजफायर के बावजूद पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। भारतीय सेना की तरफ से की गई कार्रवाई में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए है। भारतीय सेना ने हर दिन पाकिस्तान के खिलाफ उठाए कदम की जानकारी दी। अब प्रधानमंत्री पूरे देश को आज रात 8 बजे संबोधित करेंगे और देशवासियों को भारत की अगली रणनीति की जानकारी दे सकते हैं।