ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / india / Christmas 2025: क्रिसमस के अवसर पर कैथेड्रल चर्च पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, प्रार्थना सभा...

Christmas 2025: क्रिसमस के अवसर पर कैथेड्रल चर्च पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, प्रार्थना सभा में हुए शामिल

Christmas 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे और प्रार्थना सभा में भाग लेकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

25-Dec-2025 11:23 AM

By FIRST BIHAR

Christmas 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के अवसर पर आज दिल्ली स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे। उन्होंने क्रिसमस की सुबह आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया और उपस्थित लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चर्च में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन दिल्ली के सबसे पुराने और सबसे बड़े चर्चों में से एक है। यह चर्च अपने भव्य और सुंदर आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। हर वर्ष क्रिसमस के मौके पर यहां विशेष साज-सज्जा की जाती है और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना और पर्व मनाने के लिए पहुंचते हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने चर्च में शामिल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलकता है और आशा व्यक्त की कि क्रिसमस की भावना समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देगी।


इसके अलावा प्रधानमंत्री ने चर्च जाने का एक वीडियो भी साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है और प्रार्थना सभा की झलकियां साझा कीं।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी कई अवसरों पर चर्चों का दौरा कर चुके हैं। गोवा सहित देश के कई प्रमुख चर्चों में वे जा चुके हैं। पिछले वर्ष भी क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री चर्च पहुंचे थे।