ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / india / अलग पूर्वांचल राज्य को लेकर गरम है BJP की सियासत, तो क्या.. केंद्र...

अलग पूर्वांचल राज्य को लेकर गरम है BJP की सियासत, तो क्या.. केंद्र और योगी इस वजह से हैं आमने-सामने

11-Jun-2021 11:50 AM

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी में अंदरूनी हलचल तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच यूपी की सरकार से लेकर संगठन तक पर चर्चा हो रही है लेकिन इस बीच जो नई खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक यूपी में बीजेपी के अंदर मौजूदा खींचतान की असल वजह अलग पूर्वांचल राज्य हो सकता है। विधानसभा चुनाव के पहले यूपी से अलग पूर्वांचल राज्य के गठन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 


बीते कुछ दिनों में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तर प्रदेश में सरकार का नेतृत्व संभालने वाले योगी आदित्यनाथ के बीच तनातनी की खबरें सामने आती रही हैं। कैबिनेट विस्तार से लेकर संगठन में फेरबदल तक के के अटकलों के बीच कई बार यह तक कहा गया कि शायद विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बीजेपी किसी और को बिठा दे। लेकिन योगी को मुख्यमंत्री पद से हटाने की तमाम अटकलों पर विराम लग चुका है। इस बीच योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से डेढ़ घंटे तक मुलाकात की और आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ की आज ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात होनी है। 


बीजेपी के अंदर खाने से जो नई खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक यूपी में अलग पूर्वांचल राज्य के गठन को लेकर केंद्र सरकार विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो पूर्वांचल के लगभग 25 जिले इस नए राज्य में शामिल हो सकते हैं। लगभग 125 विधानसभा सीटें इस नए राज्य का हिस्सा होंगी। खास बात यह है कि योगी आदित्यनाथ का गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर को भी नए राज्य का हिस्सा बनाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ फिलहाल इस बात को लेकर सहमत नहीं दिख रहे हैं। आपको बता दें कि अलग पूर्वांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश की मांग लंबे अरसे से चलती नहीं है हालांकि पूर्वांचल के विकास के लिए योगी आदित्यनाथ ने 28 जिलों का चयन किया था और उस पर काम भी किया गया है लेकिन अगर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व वाकई अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है तो योगी इस राह में सबसे बड़ी दीवार होंगे। जानकार सूत्र बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के अंदर मौजूदा विवाद किसी मसले को लेकर है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।