महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान
21-Oct-2021 04:17 PM
PATNA : देश ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पूरा कर इतिहास रच दिया है. 100 करोड़ डोज पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों का हौसला बढ़ा रहे थे तभी उनकी निगाह अस्पताल में तैनात देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित निजी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस के सुरक्षाकर्मी पर पड़ी.
ड्यूटी पर तैनात इस सुरक्षाकर्मी पर नजर पड़ते ही प्रधानमंत्री उसके पास पहुंचे और उसका कुशलक्षेम पूछा. साथ ही यह भी जानकारी ली कि कोरोना के संकटकाल में उसने कैसे मरीजों और उनके परिजनों की सेवा की है. एसआईएस के इस सुरक्षाकर्मी ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह कैसे उस संकटकाल में खुद के साथ अपने घर-परिवार को उसने सुरक्षित रखते हुए कोरोना के मरीजों की सेवा की है.
एसआईएस के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा ने निजी क्षेत्र के एक सुरक्षाकर्मी के प्रति प्रधानमंत्री के इस सम्मान का ह्रदय से स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे सुरक्षाकर्मी का हौसला बढ़ाया है. क्योंकि इन्होंने कोरोना के संकटकाल में देश की निस्वार्थ सेवा की है. ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि जिस सुरक्षाकर्मी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की है, उसका नाम रमेश वर्मा है और वह गोरखपुर का रहने वाला है. रमेश अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह पिछले तीन वर्षों से एसआईएस में कार्यरत है.
ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि एसआईएस के सुरक्षाकर्मियों ने न केवल कोरोना काल में मरीजों और उनके परिजनों की सेवा की है. बल्कि टीकाकरण में भी इन्होंने पूरे समर्पण के साथ बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. ऋतुराज सिन्हा ने अपने सुरक्षाकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना आभार जताया है.