ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / india / पीएम मोदी ने ममता दीदी की तरफ बढ़ाए मदद के हाथ, अम्फान से...

पीएम मोदी ने ममता दीदी की तरफ बढ़ाए मदद के हाथ, अम्फान से निपटने के लिए बंगाल को दिए 1000 करोड़ रुपये

22-May-2020 01:23 PM

DESK : अम्फान पीडित बंगाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआती तौर पर 1000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है, इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। पीएण मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य के गवर्नर जगदीप धनकड़ और कई केंद्रीय मंत्री हेलिकॉप्टर में बैठकर हवाई सर्वे के लिए निकले हैं।  पीएम मोदी अभी नॉर्थ और साउथ 24 परगना का हवाई सर्वेक्षण के बाद बसीरहाट में बैठक की है। बैठक के बाद पीएम ने राज्य को एक हजार करोड़ के मदद का एलान किया।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने कहा कि एक साल पहले भी साइक्लोन आया था। उस समय सबसे बड़ा नुकसान ओडिशा को हुआ था। आज एक साल बाद फिर से साइक्लोन ने फिर से भारत के पूर्वी क्षेत्र को प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल पर पड़ा है। मेरी संवेदना उन सभी के साथ हैं जिन्होंने चक्रवात के कारण अपनी जान गंवाई है। लोगों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। गवर्नर और सीएम के साथ, एक हवाई सर्वेक्षण किया, उन्होंने मौजूदा स्थिति पर भी मुझे जानकारी दी है। 


पीएम ने  कहा कि पुनर्वास, पुनर्निर्माण से संबंधित सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा। हम सभी चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल आगे बढ़े।  इन परीक्षण समयों में केंद्र हमेशा पश्चिम बंगाल के साथ खड़ा रहेगा। इन विरोधाभासों के बावजूद, पश्चिम बंगाल अच्छी तरह से लड़ रहा है। हम इन प्रतिकूल समय में पश्चिम बंगाल के साथ हैं।


बता दें कि शुक्रवार सुबह तक पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान के कारण 80 लोगों की मौत हो गई है। राज्य को करीब एक लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ने इस तूफान को लेकर तैयारी की थी, लेकिन इसके बावजूद 80 लोगों की जान हम नहीं बचा पाए हैं। इस तूफान की वजह से काफी संपत्ति का नुकसान हुआ है, जिसमें घर उजड़े हैं और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़ा नुकसान हुआ है।