मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना India Rail News : 500 रुपये में लग्जरी सफर? अमृत भारत एक्सप्रेस ने बदल दिया गेम, जानिए रेल मंत्रालय ने क्या किया बदलाव NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार किंग कोहली से होगी ऋतू की सेना का भिडंत, क्या 'थाला' बनेंगे 11 का हिस्सा; आज मैदान में दिखेगा "विशलफोडू" अंदाज पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार
16-Dec-2020 10:16 AM
DESK : आज 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के 50 साल पूरे हो गए. आज का दिन यानि 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जाता है. आज के ही दिन भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में जीत मिली थी और दुनिया के नक्शे पर बांग्लादेश का अस्तित्व आया था.
विजय दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और 1971 के सभी रणबांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वर्णिम विजय मशाल को प्रज्जवलित किया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर स्वर्णिम विजय वर्ष के लोगो का अनावरण किया. इसी के साथ पूरे साल तक चलने वाले स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह की शुरुआत हो गई है. आज विजय दिवस के अवसर पर विजय ज्योति यात्रा को राजधानी दिल्ली से रवाना किया जाएगा, जो एख साल में पूरे देश के छावनी क्षेत्रों का दौरा करेगी. यह मशाल 1971 युद्ध के परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेता सैनिकों के गांव भी जाएगी.
इंडिया गेट और अमर जवान ज्योति के पास ही ये नया स्मारक नेशनल वॉर मेमोरियल बनाया गया है. ये स्मारक देश के सैनिकों को समर्पित है. पहली बार 1960 में सशस्त्र बलों ने नेशनल वॉर मेमोरियल को बनाने का प्रस्ताव दिया था.