ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / india / BSNL 4G Launch: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया BSNL का 4G, स्वदेशी नेटवर्क...

BSNL 4G Launch: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया BSNL का 4G, स्वदेशी नेटवर्क से देश को मिलेगा फास्ट इंटरनेट

BSNL 4G Launch: प्रधानमंत्री ने ओडिशा में BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ किया। इसे भविष्य में आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा। यह भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी सफलता है।

27-Sep-2025 01:40 PM

By FIRST BIHAR

BSNL 4G Launch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में कई परियोजनाओं के साथ आज BSNL के 4G नेटवर्क का शुभारंभ किया है। इस नए 4G नेटवर्क के जरिए देश के कोने-कोने तक तेज़ और विश्वसनीय इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। 


BSNL का 4G नेटवर्क 98,000 साइट्स पर रोलआउट किया गया है। इस नेटवर्क की सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है और इसे इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि भविष्य में इसे आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकता है।


भारत अब उन शीर्ष 5 देशों में शामिल होगा जो स्वयं के टेलीकॉम उपकरणों का निर्माण करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस स्वदेशी 4G नेटवर्क का उद्घाटन कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। यह नेटवर्क भारत के हर कोने में विश्वस्तरीय दूरसंचार सेवाएं लेकर आएगा।


BSNL ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए कहा है कि यह सिर्फ तेज इंटरनेट नहीं है, बल्कि नई आशा, नए अवसर और नया भारत है। BSNL का 4G नेटवर्क भारत में निर्मित और स्वामित्व वाला है जो देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगा।


BSNL 4G स्टैक आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में एक बड़ी सफलता है। इससे न केवल भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी, बल्कि तकनीकी क्षेत्र में भी मजबूती आएगी। BSNL जल्द ही 5G नेटवर्क भी लॉन्च करेगा, जिससे एडवांस टेक्नोलॉजी की एक मजबूत नींव तैयार होगी।