ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प

Home / india / पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग शुरू, मीटिंग पर पूरे देश...

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग शुरू, मीटिंग पर पूरे देश की नजर

11-May-2020 03:02 PM

DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी की तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गयी है। पीएम मोदी ने तमाम मुख्यमंत्रियों से बातचीत शुरू कर दी है। लॉकडाउन के तीसरे चरण के बाद क्या होगा, इस बैठक में इसके बड़े संकेत सामने आ सकते हैं।


बैठक में सभी सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपनी राय रखेंगे। मुख्यमंत्रियों का फीडबैक लॉकडाउन के भविष्य में काफी अहम रहेगा। बैठक दो सत्र में होगी। पहला सत्र 3 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। दूसरा सत्र शाम 6 बजे से शुरू होगा और बैठक का निष्कर्ष निकलने तक बैठक जारी रहेगी। इस बैठक पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। 


शुरुआत आंध्र प्रदेश के सीएम से हुई है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी अपनी बात रखेंगी। इसके बाद तमिलनाडु के सीएम पलानीसामी, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और गुजरात के विजय रुपाणी का नंबर आएगा। विजय रुपाणी के बाद तेलंगाना के सीएम केसीआर पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखेंगे।


उनके बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे अपने-अपने राज्यों के हालात से पीएम मोदी को अवगत करायेंगे।  इनके बाद बाकी तमाम सीएम अपनी बात रखेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर शिवराज सिंह चौहान और नीतीश कुमार भी पीएम मोदी को स्थिति की जानकारी देंगे।


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही लॉकडाउन में राहत की मांग रख चुके हैं।  केजरीवाल का कहना है कि लॉकडाउन ने आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। ऐसे में दिल्ली को खोलना जरूरी है। उनका कहना है कि अगर लॉकडाउन खोलने पर केस बढ़ते भी हैं तो दिल्ली की तैयारी उससे निपटने की लिये पूरी तरह तैयार है। केजरीवाल ने साफ कहा है कि अब हमें कोरोना से साथ ही जीना होगा।