ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा

Home / india / PM मोदी कर रहे हाईलेवल मीटिंग ; लॉकडाउन पर हो सकता है...

PM मोदी कर रहे हाईलेवल मीटिंग ; लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला, रेल और हवाई यात्रा पर भी चर्चा

01-May-2020 12:44 PM

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ लॉकडाउन व कोरोना की स्थिति पर एक अहम बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में रेल और हवाई यात्रा को लेकर भी चर्चा हो रही है।


इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पुरी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद हैं। यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि आज से दो दिन बाद यानी 3 मई को लॉकडाउन के दूसरे चरण की अवधि भी खत्म हो रही है। 


सूत्रों की मानें तो मंत्रियों संग इस अहम बैठक में कोरोना लॉकडाउन के दूसरे चरण की समीक्षा की जा रही है। लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म हो रहा है, मगर कोरोना की रफ्तार में कमी देखने को नहीं मिल रही है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 35 हजार को पार कर गया है और प्रवासी मजदूरों के घर वापसी को लेकर केंद्र सरकार पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का दबाव भी बन रहा है।